10 Minute Mail

सबसे बेहतरीन डिस्पोजेबल ईमेल सेवा के साथ स्पैम को हराएँ

10MinuteMail क्या है?

10MinuteMail एक सुरक्षित अस्थायी ईमेल सेवा है। यानी यह आपको एक निजी ईमेल पता देती है, जिस पर कोई भी मेल भेज सकता है। ईमेल और पता, दोनों 10 मिनट में अपने आप मिट जाते हैं, इसलिए आपको स्पैम वगैरह की चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं।

मैं 10MinuteMail का इस्तेमाल क्यों करूँ?

10MinuteMail जैसी अस्थायी ईमेल सेवा इस्तेमाल करने की सबसे आम वजह यह होती है कि आपको किसी ऐसी वेबसाइट को ईमेल पता देना पड़ रहा हो जिस पर आपको पूरा भरोसा नहीं है। कई वेबसाइटें सामग्री दिखाने से पहले आपसे रजिस्ट्रेशन करवाती हैं। उनमें से कई फिर सालों तक आपको स्पैम भेजती रहती हैं, या इससे भी बुरा, आपका ईमेल पता बड़े स्पैम गिरोहों को बेच देती हैं। 10MinuteMail से आप आसानी से ऐसा ईमेल पता दे सकते हैं जो 10 मिनट बाद रहेगा ही नहीं, इसलिए स्पैम का कोई खतरा नहीं। अगर वेबसाइट आपके ईमेल पते की पुष्टि के लिए कोई लिंक भेजती है जिस पर आपको क्लिक करना है, तो आप वह ईमेल यहीं www.10minutemail.com पर पढ़कर लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। आप ईमेल का जवाब भी दे सकते हैं, क्योंकि कुछ साइटों को जवाब चाहिए होता है। और अगर कोई जानकारी सहेजनी हो, तो ईमेल को अपने निजी खाते पर फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं।

10MinuteMail का इस्तेमाल कैसे करें?

  • जब आपको किसी ऑनलाइन फ़ॉर्म या रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल पता चाहिए हो, तो बस एक और विंडो या टैब खोलिए और 10MinuteMail.com पर जाइए।
  • पेज पर जो ईमेल पता दिख रहा है, वह आपका है। उस पते को सिर्फ़ आप ही देख सकते हैं।
  • आप इसे विंडो से कॉपी कर सकते हैं, या फिर कागज़ की दो शीट जैसे दिखने वाले आइकन पर क्लिक कीजिए, जो ईमेल पता अपने आप आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर देगा। 10MinuteMail.com वाली विंडो बंद मत कीजिए।
  • फिर यह ईमेल पता उस वेबसाइट में पेस्ट कीजिए जिसके लिए आपको इसकी ज़रूरत थी, और रजिस्ट्रेशन/फ़ॉर्म/जो भी हो, उसे पूरा कीजिए।
  • अगर साइट आपको कोई ईमेल भेजती है, तो वह 10MinuteMail.com पेज पर नीचे, संदेश वाले हिस्से में दिखाई देगा। उसे आने में एक-दो मिनट लग सकते हैं।
  • जैसे ही वह वहाँ दिखे, बस उस पर क्लिक कीजिए और ईमेल पढ़ लीजिए। फिर आप उसमें दिए किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, या जो जानकारी चाहिए वह ले सकते हैं।
  • काम हो जाने पर बस 10MinuteMail.com वाली विंडो बंद कर दीजिए, या 10 मिनट पूरे होने का इंतज़ार कीजिए। बस इतना ही।

क्या मुझे साइन अप करना होगा या आपको कोई जानकारी देनी होगी?

बिल्कुल नहीं! 10MinuteMail का मकसद है जितना हो सके उतना तेज़ और आसान होना। बस साइट खोलिए, और आपके लिए एक निजी, सुरक्षित पता तैयार मिलेगा। आपको कुछ भी नहीं करना पड़ता!

10MinuteMail कितना सुरक्षित, संरक्षित और निजी है?

ऐसी कई मिलती-जुलती अस्थायी ईमेल सेवाओं के उलट, 10MinuteMail को गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको एक निजी, अनोखा ईमेल पता मिलता है जो किसी और को नहीं मिलता। उस ईमेल का इनबॉक्स सिर्फ़ आप देख सकते हैं। कोई और आपके ईमेल नहीं देख सकता। बस।

10 मिनट पूरे होने के बाद मेरे ईमेल का क्या होता है?

आपका ईमेल पता समाप्त होने के बाद आपके सारे ईमेल हटा दिए जाते हैं, और एक मिनट बाद पता खुद भी काम करना बंद कर देता है।

अगर मुझे और समय चाहिए तो?

जिस ईमेल का आप इंतज़ार कर रहे हैं वह अगर अब तक नहीं आया है, तो आप "मुझे दीजिए 10 मिनट और" वाले लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, जिससे काउंटडाउन टाइमर फिर से शुरू हो जाएगा।

मुझे 10MinuteMail किन कामों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

अगर आपको साइट पर भरोसा है, तो शायद अपना असली ईमेल पता इस्तेमाल करना ही सबसे आसान है। अगर यह कोई ज़रूरी खाता है, जिसके लिए आपको कभी पासवर्ड रीसेट ईमेल मँगाना पड़ सकता है, तो 10MinuteMail इस्तेमाल मत कीजिए। बहुत से लोगों के खाते इसलिए हाथ से निकल गए क्योंकि वे पासवर्ड भूल गए, और उनके खाते में ईमेल पता एक कब का समाप्त हो चुका 10MinuteMail पता पड़ा था।

क्या आप वह ईमेल वापस ला सकते हैं जो मुझसे खो गया, या जो 10 मिनट पूरे होने के बाद भेजा गया था?

माफ़ कीजिए, मैं नहीं ला सकता। ईमेल कभी सहेजे ही नहीं जाते और मेरी उन तक कभी पहुँच नहीं होती। वे सचमुच अस्थायी हैं!

नहीं, सच में — यह कितना सुरक्षित है?

यह काफ़ी हद तक सुरक्षित है... ज़्यादातर ईमेल, पूरे ईमेल सिस्टम की बनावट की वजह से, बिना एन्क्रिप्शन के भेजे जाते हैं, और भेजने वाले से पाने वाले तक पहुँचने में कई सर्वरों से होकर गुज़र सकते हैं। तो ईमेल अपने आप में बातचीत का कोई बेहद सुरक्षित तरीका है ही नहीं। इसके बारे में आप यहाँ और पढ़ सकते हैं: http://en.wikipedia.org/wiki/Email_privacy. अगर आपको सचमुच सुरक्षित ईमेल चाहिए, तो आपको PGP/GPG से ईमेल एन्क्रिप्ट करने होंगे। उसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं: http://en.wikipedia.org/wiki/Pretty_Good_Privacy. 10MinuteMail का इस्तेमाल किसी गैर-कानूनी काम के लिए मत कीजिए। बिल्कुल नहीं। लेकिन ताक-झाँक करने वाली ज़्यादातर नज़रों से यह सुरक्षित है!